1- बधू को उसके विवाह पश्चात एलबम सहित 05 फोटोग्राफ उपलब्ध कराना (विवाह हेतु जयमाल, फेरे, सिन्दूरदान, कन्यादान, परिवार के साथ व सेलफी प्वाइंट के साथ, निकाह हेतु परिवार के साथ, वर-वधू की संयुक्त फोटो हस्ताक्षर करते समय, विदाई के समय, सेल्फी प्वाइंट के साथ) इस कार्य हेतु 25 जोडों पर एक फोटोग्राफर की व्यवस्था की जायेगी। 2- विवाह हेतु 02 नग गुलाब के फूल की जयमाल, निकाह हेतु सेहरा-बेला/चमेली के फलो की। 3- पगडी/साफा (वर हेतु) 4- विवाह सम्पन्न कराने हेतु पुजारी व मौलवी के लिये दक्षिणा/पारिश्रमिक 5- 100 या अधिक जोडों के विवाह समारोह हेतु जर्मन हैगर की व्यवस्था। (समारोह में 100 या अधिक जोड़ें होने पर कार्यक्रम में जिलाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी) 100 जोड़े से कम संख्या होने पर विवाह समारोह शादी मण्डप/मैरिज हॉल में कराया जायेगा। 6- सजावट (मंच व पण्डाल की भव्य व आकर्षक सजावट) 7- कार्यक्रम स्थल पर बडी स्क्रीन वाली दो से चार एल0ई0डी0 8- कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर फूलो की सजावट युक्त भव्य व आकर्षक प्रवेश द्वार, जिस पर कार्यक्रम से सम्बन्धित बैनर भी लगाया जायेगा। 9- घ्वनि विस्तारक/साउण्ड बाक्स/माइक की व्यवस्था। 10- मंच हेतु बैनर, जिस पर योजना का नाम, प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री, मा0 विभागीय मंत्री/ जनपद के प्रभारी मंत्री की फोटोग्राफ व गणमान्य अतिथियों के नाम अंकित हो। 11- वर-वधू व उनके पक्ष के 10-10 व्यक्तियों के नाश्ते हेतु व्यवस्था। (केला 02, सामोसा 02, बर्फी 01 पीस, चिप्स 50 ग्राम, पानी की बोतल 500 मिली0, कोल्ड ड्रिकं की बोतल 250 मिली (शरबत/शिकंजी/चाय/काफी-मौसम के अनुसार) नोट- कार्यक्रम में युगल की उपस्थिति के समय ही उनको 20 पैकेंट नाश्तें के उपलब्ध करा दिये जायेगें व पेय पदार्थ स्टाल (शरबत/शिकंजी/चाय/काफी मौसम के अनुसार) लगाकर उपलब्ध करायेंगें। 12- वर-वधू व उनके पक्ष के 10-10 व्यक्तियों के भोजन हेतु व्यवस्था (दाल, चावल, रोटी, पूडी, कचौडी, सूखी सब्जी, मिक्स बेज, पनीर की सब्जी, सलाद, रसगुल्ला/खीर/हलबा/चाउमीन आदि) 13- वर-वधू के पक्ष के लिये अलग-अलग 05 किग्रा0 बूंदी का लडडू जिसमें बास की बनी हुई हैण्डल युक्त टोकरी में पीले रंग के पारदर्षी रैपर से ढककर उपलब्ध कराया जायेगा। 14- वर-वधू पक्ष के लिये अलग-अलग ड्राई फूडर्स की कबर्ड टोकरी (जिसमें प्रत्येक में 500 ग्राम बादाम/250 ग्राम अखरोट/250 ग्राम मखाना/ 500 ग्राम किसमिस व एक सूखा नरियल रहेगा) 15- सम्पूर्ण कार्यक्रम की प्रारम्भ से लेकर सामाप्ति तक की वीडियों ग्राफी की व्यवस्था। 16- कार्यक्रम स्थल पर सडक के किनारें एक बडी होर्डिग की स्थापना। (जिसमें योजना की पात्रता व आवेदन करने की व्यवस्था आदि का उल्लेख हो) 17- विवाह प्रमाण पत्र का हार्ड पेपर पर रंगीन मुद्रण व लेमीनेशन 18- अन्य व्यवस्थायें। अन्य प्रकीर्ण व्यवस्थाओं हेतु यथा विशिष्ट अतिथियों हेतु जलपान भोजन व्यवस्था सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि जो अनिवार्य रूप से किया जाना है। Please Enable Macros to View BoQ information
We takes all possible care for accurate & authentic tender information, however Users
are requested to refer Original source of Tender Notice / Tender Document published by
Tender Issuing Agency before taking any call regarding this tender.