| 1 | 1-वधू को उसके विवाह के पश्चात एलबम सहित 05 फोटोग्राफ उपलब्ध कराना। (विवाह हेतु-जयमाला, फेरे, सिन्दूरदान, कन्यादान, परिवार के साथ व सेल्फी प्वाइंट के साथ, निकाह हेतु-परिवार के साथ, वर-वधू की संयुक्त फोटो हस्ताक्षर करते समय, विदाई के समय, सेल्फी प्वाइंट के साथ) नोटः- इस कार्य हेतु 25 जोड़ो पर एक फोटोग्राफ की व्यवस्था की जाएगी। 2-विवाह हेतु 02 नग गुलाब के फूल की जयमाल, निकाह हेतु सेहरा-बेला/चमेली के फूलों की, 3-पगडी/साफा (वर हेतु) 4-विवाह सम्पन्न कराने हेतु पुजारी व मौलवी के लिए दक्षिणा/पारिश्रमिका 5-100 या अधिक जोड़ो के विवाह समारोह हेतु जर्मन हैंगर की व्यवस्था। 100 जोडो से कम संख्या होने पर विवाह समारोह शादी मण्डप/मैरिज हॉल में कराया जाएगा। 6-सजावट (मंच व पण्डाल की भव्य व आकर्षक सजावट) 7-कार्यक्रम स्थल पर बडी स्क्रीन वाली दो से चार एल0ई0डी0 8-कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वारा पर फूलों की सजावट युक्त भव्य व आकर्षक प्रवेश द्वार, जिस पर कार्यक्रम से सम्बन्धित बैनर भी लगाया जायेगा। 9-ध्वनि विस्तारक/साउण्ड बॉक्स/माइक की व्यवस्था 10-मंच हेतु बैनर, जिस पर योजना का नाम, प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री, मा0 विभागीय मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री की फोटोग्राफ व गणमान्य अतिथियों के नाम अंकित हो। 11-वर-वधू व उनके पक्ष के 10-10 व्यक्तियों के नाश्ते हेतु व्यवस्था। (केला-02, समोसा-02, बर्फी-01 पीस, चिप्स-50 ग्राम, पानी की बोतल-500 मि0ली0, कोल्ड ड्रिंक की बोतल 250मि0ली0, (शरबत/शिकंजी/चाय/काफी-मौसम के अनुसार) नोटः- कार्यक्रम में युगल की उपस्थिति के समय ही उनको 20 पैकेट नाश्ते के उपलब्ध करा दिये जायेंगे व पेय पदार्थ स्टाल (शरबत/शिकंजी/चाय/काफी-मौसम के अनुसार) लगाकर उपलब्ध कराए जाएं। 12-वर-वधू व उनके पक्ष के 10-10 व्यक्तियों के भोजन हेतु व्यवस्था (दाल, चावल, रोटी, पूड़ी , कचौड़ी, सूखी सब्जी, मिक्स वेज, पनीर की सब्जी, सलाद, रसगुल्ला/खीर/हलवा, चाऊमीन आदि) 13-वर-वधू पक्ष के लिए अलग-अलग 05 कि0ग्रा0 बूँदी का लडडू, जिसे बांस की बुनी हुई हैण्डलयुक्त टोकरी में पीले रंग के पारदर्शी रैपर से ढककर उपलब्ध कराया जायेगा। 14-वर-वधू के लिए अलग-अलग ड्राइफूटस की कवर्ड टोकरी (जिसमें से प्रत्येक में 500 ग्राम बादाम, 250 ग्राम अखरोट, 250 ग्राम मखाना, 500 ग्राम किशमिश व एक सूखा नारियल रहेगा) 15-सम्पूर्ण कार्यक्रम की प्रारम्भ से लेकर समाप्ति तक की वीडियोग्राफी की व्यवस्था 16-कार्यक्रम स्थल पर सड़क के किनारे एक बड़ी होर्डिंग की स्थापना (जिसमें योजना की पात्रता व आवेदन की व्यवस्था आदि का उल्लेख हो)17-विवाह प्रमाण पत्र का हार्ड पेपर पर रंगीन मुद्रण व लेमिनेशन 18-अन्य प्रकीर्ण व्यवस्थाओं हेतु यथा विशिष्ट अतिथियों हेतु जलपान/भोजन व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि जो अनिवार्य रूप से किया जाना है।कृपया संलग्न विज्ञप्ति का अवलोकन करने का कष्ट करें Please Enable Macros to View BoQ information |